Close Menu
  • होम
  • समाचार
  • संपादकीय
  • संगठनात्मक गतिविधियाँ
  • सरकार की उपलब्धियाँ
  • साक्षात्कार
  • लेख
  • वैचारिकी
  • ब्लॉग
Deep Kamal
SUBSCRIBE
  • होम
  • समाचार
  • संपादकीय
  • संगठनात्मक गतिविधियाँ
  • सरकार की उपलब्धियाँ
  • साक्षात्कार
  • लेख
  • वैचारिकी
  • ब्लॉग
Deep Kamal

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘गाँव चलो अभियान’ का शुभारंभ किया

Share
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Copy Link

धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को जिया पोलिंग बूथ संख्या 5/19 भरवाना से भाजपा के राष्ट्रव्यापी “गांव चलो अभियान” का हिमाचल प्रदेश में शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद श्रीमती इंदु गोस्वामी तथा प्रदेश महामंत्री श्री त्रिलोक कपूर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। ‘गाँव चलो अभियान’ राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा किसान मोर्चा के तत्वावधान में चलाया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश में ‘गाँव चलो अभियान’ के शुभारंभ पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने गाय को गुड़ भी खिलाया तथा गाँव के लोगों द्वारा स्थानीय वस्तुओं का प्रारूप भी देखा। यह कार्यक्रम टू-वे (two-way) रहा जहाँ माननीय भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने ग्रामीण लोगों से ‘गाँव चलो अभियान’ के महत्व पर बात की, वहीं ग्रामीणों ने भी अपने विचार श्री नड्डा के समक्ष रखे।

इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने गांव की जनता के साथ भेंट की, बूथ संख्या 5/19 की बैठक भी ली और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सौभाग्यशाली है कि इस अभियान का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के पालमपुर विधानसभा क्षेत्र से हुआ है जहाँ भाजपा की ऐतिहासिक कार्यकारिणी हुई थी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Top Posts

Deep Kamal – Oct 2024

October 15, 2024463 Views

Deep Kamal – July 2024

July 13, 202481 Views

Deep Kamal – April 2024

July 9, 20248 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Instagram
Most Popular

Deep Kamal – Oct 2024

October 15, 2024463 Views

Deep Kamal – July 2024

July 13, 202481 Views

Deep Kamal – April 2024

July 9, 20248 Views
Our Picks

Deep Kamal – Oct 2024

गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई; गीता की धरती पर विकास की जीत हुई: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है: जगत प्रकाश नड्डा

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Deep Kamal. Designed by SAAR Consult.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.