Close Menu
  • होम
  • समाचार
  • संपादकीय
  • संगठनात्मक गतिविधियाँ
  • सरकार की उपलब्धियाँ
  • साक्षात्कार
  • लेख
  • वैचारिकी
  • ब्लॉग
Deep Kamal
SUBSCRIBE
  • होम
  • समाचार
  • संपादकीय
  • संगठनात्मक गतिविधियाँ
  • सरकार की उपलब्धियाँ
  • साक्षात्कार
  • लेख
  • वैचारिकी
  • ब्लॉग
Deep Kamal

रक्षा मंत्री ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

Share
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Copy Link

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज (18 मार्च, 2024) अमरीकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्‍स (INDUS-X) शिखर सम्मेलन और आज से भारत में शुरू हुई द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ़’ जैसी हालिया द्विपक्षीय आयोजनों की समीक्षा की।

श्री ऑस्टिन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। श्री सिंह और श्री ऑस्टिन ने पिछले वर्ष संपन्न हुए भारत-अमरीका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच भारतीय पोतशालाओं में अमरीकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा हुई।

श्री सिंह और श्री ऑस्टिन इससे पहले नवंबर 2023 में भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के दौरान नई दिल्ली में मिले थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Top Posts

Deep Kamal – Oct 2024

October 15, 2024463 Views

Deep Kamal – July 2024

July 13, 202481 Views

Deep Kamal – April 2024

July 9, 20248 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • WhatsApp
  • Instagram
Most Popular

Deep Kamal – Oct 2024

October 15, 2024463 Views

Deep Kamal – July 2024

July 13, 202481 Views

Deep Kamal – April 2024

July 9, 20248 Views
Our Picks

Deep Kamal – Oct 2024

गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई; गीता की धरती पर विकास की जीत हुई: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित कर रही है: जगत प्रकाश नड्डा

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Deep Kamal. Designed by SAAR Consult.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.